बदायूं

इंस्पायर अवॉर्ड : विद्यार्थी दिखा रहे हैं कम रुचि

Connect News 24

40 हजार में सिर्फ 120 छात्र-छात्राओं ने किया आवेदन

बीएसए ने बीईओ को दिए संख्या बढ़वाने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

बदायूं। शासन के निर्देश पर इंस्पायर अवॉर्ड योजना संचालित की जा रही है, लेकिन इसके प्रति जिले के छात्र-छात्राएं उदासीन बने हुए हैं। जिले में विज्ञान वर्ग के कक्षा छह से आठ तक के करीब 40,000 छात्र-छात्राएं हैं। जिसमें अब तक 120 छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया है। ऐसे में बीएसए ने बीईओ छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के कक्षा छह से आठ तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए इनोवेशन इन साइंस परस्यूट फॉर इंस्पायर्ड रिसर्च (इंस्पायर) योजना को शुरू किया गया। इसके तहत विज्ञान विषय में विशेष रूचि लेने वाले ऐसे छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे गए, जो विज्ञान संबंधी शोध में उच्च अध्ययन करना चाहते हैं।

बताया गया कि प्रोत्साहन स्वरूप विज्ञान एवं प्रौद्योगिक विभाग की ओर से संबंधित छात्र-छात्राओं के खातों में 10,000 रुपये भेजे जाएंगे। जिन छात्र-छात्राओं के खाते में अवार्ड की राशि आएगी। उससे वे विभिन्न प्रोजेक्ट और मॉडल तैयार कर जिलास्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित करेंगे। वहां पर चयनित प्रोजेक्ट और मॉडल को राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में भेजा जाएगा। यहां चयनित होने प्रोजक्ट और मॉडल राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में भेजे जाएंगे।

बावजूद इसके जिले से अब तक सिर्फ 120 छात्र-छात्राओं ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किए हैं। जिसको लेकर बीएसए स्वाति भारती ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे ज्यादा से ज्यादा छात्र-छात्राओं से आवेदन कराएं। अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button