Shahjahanpur News: तेज धूप और उमस ने किया बेहाल

धूप से बचने के लिए चेहरे पर दुपट्टा बांधकर जाती महिला। संवाद
शाहजहांपुर। तेज धूप और उमस से शुक्रवार को लोग बेहाल हो गए। तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार उमस रहेगी। हाल में बारिश होने की संभावना नहीं है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को अधिकतम 35.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक उमस और गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।