Bareilly News: रायन स्पार्टन ने डॉ. सुदामा प्रसार विद्यास्थली को 8-1 से हराया

रायन इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय ऑगस्टिन फुटबाल टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कृत किए गए विजे
शाहजहांपुर। रायन इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय ऑगस्टिन फुटबाल टूर्नामेंट हुआ। इसमें रायन स्पार्टन टीम विजेता व डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली टीम उपविजेता रही।
टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को हुई थी। पहले दिन का पहला मैच फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल व सुदामा प्रसाद पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया था। इसमें फर्टिलाइजर की टीम 2-0 से विजयी रही। दूसरा मैच गुरुतेग बहादुर पब्लिक स्कूल व कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के बीच हुआ। इसमें तेग बहादुर की टीम 1-0 से विजयी रही। तीसरा मैच रायन इंटरनेशनल व देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के मध्य खेला गया, जिसमें राॅयन की टीम 5-0 से विजेता बनी। चौथा मैच जयपुरिया पब्लिक स्कूल तथा फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। फर्टिलाइजर की टीम 1-0 से जीती।
29 अगस्त को दूसरे दिन का पहला मैच रोजी पब्लिक स्कूल व रायन इंटरनेशनल की टीम-ए के बीच हुआ। रॉयन की टीम 6-0 से विजेता रही। दूसरा मैच तेग बहादुर पब्लिक स्कूल व रॉयन टीम के बीच हुआ, जिसमें गुरुतेग बहादुर टीम 1-0 से विजयी रही। तीसरा मैच देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल व सुदामा पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें सुदामा की टीम 1-0 से विजेता रही। सेमी फाइनल मैच रायन इंटरनेशल स्कूल व जयपुरिया पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें रायन की टीम 6-0 से विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल डॉ. सुदामा प्रसाद पब्लिक स्कूल व गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें सुदामा प्रसाद की टीम 1-0 से विजयी रही।
शुक्रवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच रायन स्पार्टन टीम व डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली टीम के बीच खेला गया। शुरूआत दोनों टीमों के बीच टॉस कर हुई। स्पार्टन की टीम 8-1 से विजयी रही। विजेता व उपविजेता टीमों को प्रमाण पत्र व प्रतीक चिह्न सौंपा गया। प्रधानाचार्या वर्षा अग्रवाल ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।



