Shahjahanpur News: एक दिन के प्रधानाचार्य बने छात्र आयुष
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:20 AM IST

संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा छह का छात्र आयुष ने संभाली प्रधानाचार्य की
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में कक्षा छह के छात्र आयुष मिश्रा को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया। आयुष ने सरस्वती वंदना सभागार में सभी छात्र-छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया, तो एक बोध कथा के माध्यम से नैतिक संदेश भी दिया।
आयुष ने वंदना के बाद प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंचकर कुर्सी संभाली। फिर सभी कक्षाओं मे चल रहे पाठन कार्य का भी निरीक्षण किया। विद्यालय में आने वाले आचार्यों की उपस्थिति विवरण को भी चेक किया। सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में नियमित व समय से आने के दिशा निर्देश दिए। वहीं, विद्यालय के सभी आचार्यों ने उसका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य बसंत त्रिवेदी ने कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों में मानसिक विकास, अनुशासन, फैसला लेने की क्षमता, प्रशासनिक भाव सहित सर्वांगीण विकास है।