शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: गांव खिरिया पूर्वी में नाले में डूबकर छात्रा की मौत

Connect News 24

Girl student dies by drowning in drain in village Khiriya East

मृतका अंजलि सिंह का फाइल फोटो

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव खिरिया पूर्वी निवासी रोजगार सेवक राजकुमार सिंह की बेटी अंजलि (15) पुलिया से फिसलकर नाले में गिर गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

अंजलि निगोही कस्बे के एक विद्यालय में दसवीं की छात्रा थी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे वह कोचिंग जा रही थी। गांव के बाहर पुलिया पर कैमुआ नाला बहता है। पुलिया नीची होने के कारण पानी की धार तेजी से चलती है। अंजलि इसी पुलिया से पैदल निकल रही थी। इसी बीच उसका पैर फिसलने से वह पानी में गिर गई। तेज धार होने के कारण वह बहकर पुलिया के नीचे पहुंच गई।

सूचना पर परिवार के लोग ग्रामीणाें के साथ मौके पर पहुंचे और उसे निकालने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद उसे निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी होने पर निगोही के ब्लाॅक प्रमुख भानु प्रताप सिंह गांव पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। राजकुमार के परिवार में बेटी शिवाली व बेटा चित्रांशु रह गए हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button