Budaun News: 90 फीसदी विद्यार्थियों ने दी नेट परीक्षा

मझिया जूनियर में नेट परीक्षा का निरीक्षण करते एआरपी जगदीश चंद्र सागर
परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। परिषदीय और कस्तूरबा विद्यालयों में कक्षा चार से आठ तक छात्र-छात्राओं की निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नेट) परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिले के परिषदीय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं की सरल एप के माध्यम से निपुण असेसमेंट परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कक्षा चार, पांच तक के छात्र-छात्राओं की भाषा और गणित तो कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की विज्ञान व गणित विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
जिसमें कक्षा चार व पांच में नामांकित 105131 और कक्षा छह से आठ तक नामांकित 88837 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान बीएसए स्वाति भारती समेत एआरपी ने भी विद्यालयों का निरीक्षण किया।
वहीं ब्लॉक जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मझिया में नेट परीक्षा में पंजीकृत 244 में से 215 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। बीईओ लक्ष्मी नारायण के निर्देशन में पर्यवेक्षक पारुल की देखरेख में परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई।
एआरपी जगदीश चंद्र सागर ने परीक्षा का औचक निरीक्षण किया। इंचार्ज प्रधानाध्यापक गीता सिंह, शिक्षिका प्रतिभा सिंह, श्वेता गुप्ता, शिक्षक राजीव कुमार, अनुदेशक कुसुम लता, मिथलेश, करुणेश आदि मौजूद रहे।
वहीं ब्लॉक कादरचौक के प्राथमिक विद्यालय अंतुईया में निपुण एसेसमेंट परीक्षा को कराया गया। यहां पर शिक्षक शादाब अहमद पर्यवेक्षक के रूप में तैनात रहे। प्रधानाध्यापक कृष्ण यादव ने गूगल फार्म भरकर सबमिट किया। कक्ष परीक्षकों में ज़मीर अहमद, कृष्णा यादव, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।