बदायूं

Budaun News: बिल्सी में देवछठ मेला शुरू

Connect News 24

Devchhath fair starts in Bilsi

गुधनी मेले का उद्घाटन करते विधायक हरीश शाक्य। संवाद

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा में मुख्य रोड पर स्थित श्री बलदाऊ जी महाराज के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हर वर्ष लगने वाले प्राचीन देवछठ मेले का उद्घाटन बृहस्पतिवार को विधायक हरीश शाक्य ने फीता काट कर किया।

उन्होंने कहा कि मेलों से देश में भाईचारा और आपसी सौहार्द बढ़ता है। मेला 15 अक्तूबर तक चलेगा। इस मौके पर मेला प्रबंधक रामजीमल शर्मा, मेला अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, रजनीश शर्मा, कैलाश शर्मा, लक्ष्मण दत्त शर्मा, लवकुमार शर्मा, सर्वेश शाक्य, सचिन जौहरी, संजीव, कुश शर्मा, राघव शर्मा, आचार्य ललित शर्मा, मोहित, सत्यदेव आर्य आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button