बदायूं
Budaun News: श्रद्धालुओं ने सेंबल बाबा मंदिर पर कराया भंडारा

सेंबल बाबा मंदिर पर प्रसाद का वितरण करते भक्त। संवाद
बिल्सी। नगर के नाई पिंडरी रोड स्थित सेंबल बाबा मंदिर पर बृहस्पतिवार को बाबा के भक्तों ने हवन-यज्ञ के बाद एक भंडारा कराया। जिसमें आसपास के लोगों ने यहां पहुंच कर प्रसाद को ग्रहण किया।
यहां सबसे पहले श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद भंडारा शुरू किया गया। यहां सबसे पहले कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारा शुरू किया गया जो दोपहर से शाम तक चलता रहा। इसमें दिलीप कुमार ओझा, रितिक देवल, कुशांक माहेश्वरी, सोनू देवल समेत कई लोगों का विशेष सहयोग रहा। संवाद