शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत, नानी घायल

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 22 Dec 2023 12:41 AM IST

Bike riding student dies, grandmother injured in accident

शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेटे की मौत के बाद रोती मां ममता देवी। संवाद

शाहजहांपुर। कांट-जलालाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार दोपहर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। जबकि, बाइक पर पीछे बैठीं उनकी नानी घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।

आरसी मिशन थाना क्षेत्र के तहबरगंज निवासी विपिन (21) अपनी नानी रामबेटी के पास तिलहर के गोपालपुर में रहकर प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। बृहस्पतिवार को नानी के साथ जमौर गांव में स्थित रिश्तेदारी में जाने के लिए दोनों बाइक से निकले थे। बाइक विपिन चला रहे थे। जबकि, नानी पीछे बैठी थीं। कांट रोड पर बीएस पब्लिक स्कूल के नजदीक सामने से आए ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से रामबेटी उछलकर दूर जा गिरीं। उनके हाथ में चोट आई है। जबकि विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां विपिन ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से मां ममता देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

शव देखने से रोका तो पकड़ने वालों के हाथ में काटा

बेटे की मौत की सूचना के बाद अस्पताल आई ममता देवी बिलख पड़ीं। उन्होंने अपना मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया। वह मोर्चरी में बेटे का शव देखना चाहती थीं। उन्हें रोकने की कोशिश की गई तो पकड़ने वालाें के उन्होंने हाथ में काट लिया। करीब एक घंटे तक वह विलाप करती रहीं। बमुश्किल उन्हें समझा बुझाकर परिवार के लोगों ने शांत किया। विपिन उनका सबसे बड़ा बेटा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button