Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं ने मनाया हरियाली महोत्सव

वीडीएफ कॉन्वेंट में हरियाली महोत्सव के दौरान हरे रंग के कपड़ों में छात्र-छात्राएं
शाहजहांपुर। वीडीएफ काॅन्वेंट में सोमवार को हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। स्कूली बच्चे हरे रंग की कपड़े पहनकर और टिफिन में हरी सब्जियां व सलाद लेकर स्कूल पहुंचे। स्कूल को हरे रंग के गुब्बारों से सजाया गया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण पर भाषण, गीत, कविता आदि प्रस्तुत की गई।
छात्र-छात्राओं ने आकर्षक चार्ट व मॉडल बनाकर प्रदर्शित किए। स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं व शिक्षिकाओं ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य प्रीति आनंद ने पर्यावरण के संबंध में बच्चों को जानकारी दी। इस मौके पर शिक्षिका बबीता, वंदना, ममता, पूर्णिमा, अंजलि, अपूर्वा आदि मौजूद रहे। संवाद