शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: अंकपत्र न मिलने से स्नातक में प्रवेश के लिए असमंजस में छात्र-छात्राएं

Connect News 24

Students in confusion for admission in graduation due to non-receipt of mark sheet

जीएफ काॅलेज, शाहजाहंपुर। संवाद

शाहजहांपुर। महात्मा ज्याेतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही पंजीकरण फार्म का प्रिंटआउट महाविद्यालय में जमा किया जाना है। अभी कई छात्र-छात्राओं के अंकपत्र नहीं मिल सके हैं, जिन्होंने इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है। इसकी वजह से वह स्नातक में प्रवेश लेने को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

जीएफ कॉलेज के प्राचार्य मोहम्मद तारिक ने बताया कि स्नातक में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं के फार्म प्राप्त हो रहे हैं, लेकिन उनकी संख्या अभी कम है। बीए के अब तक 1500, बीएससी बायो के 478 तथा गणित के 200 फार्म प्राप्त हुए हैं। बीकॉम के लिए लगभग 120 फार्म आए हैं। बताया कि विश्विद्यालय की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण का फार्म भर सकते हैं।

21 जुलाई तक उसका प्रिंटआउट महाविद्यालय में जमा करना होगा। उन्होंने कम संख्या में आ रहे आवेदनों को लेकर बताया कि अभी कई छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट की परीक्षा का अंकपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कुछ छात्र-छात्राएं नीट, जेईई आदि में किस्मत आजमाना चाहते हैं। उनका परिणाम आने के बाद वे स्नातक में प्रवेश के विषय में सोचते हैं।

एसएस कॉलेज, आर्य महिला डिग्री कॉलेज, सत्यपाल सिंह महाविद्यालय में भी प्रवेश के लिए फार्म जमा हो रहे हैं। इन कॉलेजों में सीटों के सापेक्ष प्राप्त होने वाले पंजीकरण फार्मों की संख्या कम ही बताई जा रही है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button