शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: छात्र-छात्राओं ने बाल कवि सम्मेलन में सुनाईं कविताएं

Connect News 24

शाहजहांपुर। आजादी के अमृतकाल में मेरी माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए एसआरजी (राज्य संदर्भ समूह) के सदस्यों ने ऑनलाइन बाल कवि सम्मेलन हुआ। इसमें जिले के सभी विकास खंड व नगर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्राथमिक विद्यालय भावलखेड़ा के बाड़ी गांव, बरनई, जमुही, हथौड़ा बुजुर्ग, आदमपुर दक्षिणी, जमालपुर, ददिउरा, सूरजपुर ददरौल के अजीजपुर जिगनेरा, ददरौल प्रथम, टिकरी, उमरगंज, जैतीपुर के सिकंदरपुर, बंडा के कुलम जुझारपुर तिलहर के समधाना, बंधा, लखोहा, सुनारा, मिर्जापुर के दोस्तपुर नगर खुटार के सौफरी, नारायणपुर विक्रमपुर, हरनई सिंधौली के बलेटू स्थित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बाल कवि सम्मेलन में अपनी कविताओं को सुनाया। इनमें नेहा, सविता, साक्षी, नितिन, हिमांशु, नैंसी, काव्या, निखिल, मुस्कान, अमृता, देवव्रत, वंदना, मधु, अंशिका, नैंसी, प्रतिज्ञा, स्पर्श, नैतिक, सलोनी, मधु, अंशिका आदि शामिल रहीं। कार्यक्रम का प्रसारण यूट्यूब पर भी किया गया। इससे पहले बीएसए रणवीर सिंह ने उद्घाटन सत्र में कहा कि बाल कवि सम्मेलन की प्रस्तुति पूरे प्रदेश में अनोखी है। यह निपुण जनपद बनाने की ओर एक कदम है।इस मौके पर ममता शुक्ला, अश्वनी अवस्थी, अरविंद कुमार शुक्ला, डाॅ. अरुण कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button