Shahjahanpur News: श्रीलंका के नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जानी गन्ना उत्पादन की बारीकियां

श्रीलंकाई डेलिगेशन के साथ बैठक करते गन्ना सोध परिषद के निदेशक सुधीर शुक्ला।यूपीसीएसआर
शाहजहांपुर। गन्ना उत्पादन की तकनीक एवं उससे जुड़े शोध कार्याें की बारीकियां जानने के लिए यारा फर्टिलाइजर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में श्रीलंका का नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गन्ना शोध संस्थान पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने गन्ना उत्पादन के विषय में जानकारी हासिल की।
गन्ना शोध परिषद के निदेशक डाॅ. सुधीर शुक्ल ने बताया कि नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में श्रीलंका के गन्ना शोध संस्थान के लाहिरू कुमारासीरी, एमिल इंदिका एवं सुरेश राना सिंधे, पेलवेट शुगर के केबी विदुर सिंघे, महेश चंदना, जैयन कुमारा और सेवानगला शुगर मिल के डेमिथ पंडीथार्थना, सुगथ प्रियंथा और सुनील इंदिका शामिल हैं। इस दौरान अंकिता बेलवाल, डाॅ. राजीव मिश्रा, हरवीर सिंह, वैज्ञानिक एसपी सिंह, डाॅ. अनिल सिंह, डाॅ. अरविन्द कुमार, डाॅ. अजय तिवारी, डाॅ. सुजीत प्रताप सिंह, डाॅ. सुनील आदि उपस्थित रहे। संवाद