Shahjahanpur News: निबंध प्रतियोगिता में सूर्यांश प्रथम और अर्पिता द्वितीय

शाहजहांपुर के आकांक्षा हाईस्कूल में अभाविप की निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करे विद्यार्थी
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर की हनुमत धाम इकाई की ओर से निबंध प्रतियोगिता कराई गई। विषय स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय रहा। आयोजन आकांक्षा हाईस्कूल में हुआ।
निबंध प्रतियोगिता में आकांक्षा हाईस्कूल के 65 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। छात्र सूर्यांश त्रिवेदी ने प्रथम, अर्पिता सक्सेना ने द्वितीय और संचित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, परिषद की कैंट नगर इकाई की ओर से डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज में कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया। इसमें फिजा नूर ने पहला, वहीदा खान ने दूसरा व अनुष्का त्रिपाठी ने तीसरा स्थान पाया। इस मौके पर प्रांत सह-मंत्री श्रुति गुप्ता, प्रांत से छात्रा प्रमुख श्रेया गुप्ता, प्रधानाचार्या राखी मिश्रा, प्रधानाचार्या स्मिता सक्सेना, मुस्कान राठौर, पूजा, साक्षी सिंह, अनुष्का वर्मा, सृष्टि आदि मौजूद रहीं।