Shahjahanpur News: बनारस जा रहे तमिलनाडु के बुजुर्ग की ट्रेन से गिरकर मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 26 May 2023 12:43 AM IST
शाहजहांपुर। अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन व रोजा रेलवे स्टेशन के बीच काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से गिरकर बुजुर्ग यात्री की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त वीर मणि अयर स्वामी निवासी 21 सस्ती भारती दर्शन नगर एलजी के पीछे कोयंबटूर, तमिलनाडु के रूप में हुई है। उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वीरमणि (60) दो महिलाओं समेत करीब दर्जनभर लोगों के साथ बनारस दर्शन करने के लिए जा रहे थे। वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सवार थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे रोजा व पीआरपीएम स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। मेमो आने पर जीआरपी की रोजा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने मौका-मुआयना किया। तलाशी के दौरान आधार कार्ड के जरिये शव की शिनाख्त हो सकी। इस बीच उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी भी लग गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव साथियों को सौंप दिया। मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सभी अस्थियां लेकर रवाना हो गए।

