Shahjahanpur News: छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी दिखाया कौशल

एसएस कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद खेल महोत्सव के तीसरे दिन भी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल की सभी संस्थाओं के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी कौशल दिखाया।
फुटबॉल प्रतियोगिता श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ के प्रांगण में, कबड्डी प्रतियोगिता स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में और ऊंची कूद, लंबी कूद, बाधा दौड़, बैडमिंटन, 200 मीटर दौड़ का आयोजन स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में किया गया। शिक्षक और शिक्षिकाओं के लिए भी रस्साकशी व 100 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद एवं एसएस कॉलेज के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। डॉ. अजीत सिंह चारग, डॉ. प्रांजल शाही, प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, डॉ. जयशंकर ओझा, डॉ. प्रभात शुक्ला, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. मीना शर्मा, डॉ. शालीन सिंह, अनिल सिंह, डॉ. संदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।
यह रहा परिणाम : कबड्डी सीनियर बालक और बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग में एसएसएमवी की टीम विजेता रही। फुटबॉल के जूनियर बालक वर्ग में एसएसएमवी, बैडमिंटन सीनियर बालक वर्ग में अमित दीक्षित, 200 मीटर दौड़ सीनियर बालक वर्ग में अनमोल वर्मा, सीनियर बालिका वर्ग में कामिनी पाठक, जूनियर बालक वर्ग में प्रदीप वर्मा, जूनियर बालिका वर्ग में पोल्की रस्तोगी विजेता रहीं। लंबी कूद सीनियर बालक वर्ग में तसलीम, सीनियर बालिका वर्ग में कामिनी पाठक जूनियर बालक वर्ग में पर्व, ऊंची कूद सीनियर बालक वर्ग में शुभम शुक्ला, सीनियर बालिका वर्ग में संध्या सिंह जूनियर बालक वर्ग में उत्कर्ष भारती ने जीत हासिल की। 400 मीटर रिले सीनियर बालक और बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज ने जीत हासिल की। जूनियर बालक वर्ग में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज जीता। 800 मीटर रिले सीनियर बालक और बालिका वर्ग में एसएस कॉलेज, जूनियर बालक वर्ग में स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज जीता।

एसएस कॉलेज में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं। स्रोत : कॉलेज

