शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आवेदन के बाद बीएसए कार्यालय में फाइलें जमा करने उमड़े शिक्षक

Connect News 24

शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में अंतरजनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत शनिवार को कई शिक्षक-शिक्षिकाएं ऑनलाइन आवेदन के बाद सत्यापन के लिए फाइलें जमा करने बीएसए कार्यालय पहुंचे।

अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद वह सत्यापन के लिए दो सेट में फाइलें लेकर बीएसए कार्यालय सुबह दस बजे से पहले ही पहुंच गए। कार्यालय खुलने पर तय काउंटरों पर फाइलें जमा की गईं। बीएसए कुमार गौरव के अनुसार, शाम पांच बजे तक 1700 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने सत्यापन के लिए फाइलें जमा कीं। इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी।

बीएसए ने बताया कि अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का अब बीईओ के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा, जो शिक्षक फाइलें जमा करने से रह गए हैं वे आगे भी कार्यालय में फाइल जमा कर सकते हैं।

दस प्रतिशत शिक्षक-शिक्षिकाओं को ही मिलेगा लाभ

अंतरजनपदीय स्थानांतरण का लाभ दस प्रतिशत शिक्षिकाओं को ही मिलेगा। जमा की गईं फाइलों के सत्यापन के बाद कटऑफ बनेगी। जिनका नाम कटऑफ में आएगा, उनको यहां से रिलीव कर दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित जिले में काउंसलिंग होगी, फिर उन्हें विद्यालय आवंटित किया जाएगा। इनमें उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां पर पहले से अध्यापक नहीं हैं या फिर कम हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button