Shahjahanpur News: सामान्य ज्ञान में टीम ई और समाचार प्रस्तुतीकरण में कृष्णा सदर अव्वल

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में समाचार प्रस्तुतीकरण में राजनेताओं का वेश धारण कर प्रतिभाग करने वाले
शाहजहांपुर। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में सामान्य ज्ञान व समाचार प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता कराई गई। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। टीम ई (इप्सिलोन) प्रथम, टीम सी (गामा) द्वितीय, टीम बी (बीटा) तृतीय स्थान पर रही, जबकि टीम ए (अल्फा) व टीम डी (डेल्टा) के बीच टाई हुआ और चौथे स्थान पर रहीं।
अंतरसदनीय समाचार प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता में कक्षा 4 एवं 5 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कृष्णा सदन पहले, गंगा सदन दूसरे तथा सतलुज सदन तीसरे स्थान पर रहा। बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव , क्रिकेटर तथा राजनेता नवजोत सिंह ‘सिद्धू’ के वेश में साक्षात्कार दिया। विजेताओं को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के निदेशक अरुण खंडेलवाल, प्रबंधक मनु खंडेलवाल, प्रधानाचार्य प्रखर खंडेलवाल, शिक्षिका नेहा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

तक्षशिला पब्लिक स्कूल में समाचार प्रस्तुतीकरण में राजनेताओं का वेश धारण कर प्रतिभाग करने वाले