शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: पलिया में चेकिंग कर दस वाहन किए सीज
पलियाकलां। यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र ने पुलिस के साथ कई मार्गोें पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
इसमें फिटनेस, टैक्स के साथ अभिलेख चेक किए गए। इस दौरान दस वाहन बगैर फिटनेस व टैक्स के चलते मिले, जिन्हें सीज कर दिया गया। बताया कि 11 से 15 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सीज किए गए वाहन कोतवाली पलिया के सुपुर्द कर दिए गए हैं। संवाद