शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: देवहा नदी में नहाने गया बालक डूबा, दोस्त को बचाया गया

Connect News 24

A boy who went to bathe in Devha river drowned, his friend was saved.

मृतक बाबूराम का फाइल फोटो

खुदागंज के मोहल्ला रामबाग के वीरपाल का पुत्र था बाबूराम

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। खुदागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामबाग निवासी वीरपाल का नौ वर्षीय पुत्र बाबूराम देवहा नदी में नहाते समय डूब गया। हालांकि, उसके दूसरे साथी को बचा लिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बरामद कर लिया है।

बाबूराम कक्षा दो का छात्र था। मंगलवार को स्कूल में जल्दी छुट्टी होने के चलते बाबूराम घर आ गया था। इस बीच दोस्तों के साथ देवहा नदी में नहाने चला गया। काफी देर नहाने के बाद अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाबूराम गहरे पानी में चला गया। इस बीच दोनों डूबने लगे। उन्हें नदी में गोते लगाते देखकर साथियों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग नदी में कूदे गए।

उसके दोस्त को बचा लिया, लेकिन बाबूराम का कोई सुराग नहीं लगा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारा गया। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया। शव को देखकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वीरपाल के दो बच्चों में बाबूराम सबसे छोटा था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button