शाहजहाँपुर
Shahjahanpur News: दिव्यांग के स्वीकृत हुए आवास को बनने में बाधा डाल रहे दबंग
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव काजरबोझी में दिव्यांग के स्वीकृत हुए आवास को बनने में दो दबंग बाधा डाल रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने से पीड़ित परेशान है। रोहित बाएं हाथ से दिव्यांग है। उसने बताया कि इस साल की शुरुआत में उसका दिव्यांग आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। उसने नींव भरवानी शुरू की। बताया कि गांव के ही दो दबंगों ने उसके निर्माण कार्य को रुकवा दिया। आरोप लगाया कि वह इस मामले में पुलिस के अलावा एसडीएम को शिकायती पत्र दे चुका है परंतु अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। संवाद

