शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: रोडवेज बस के अंदर फंदे से लटका मिला चालक का शव, पुलिस जांच में जुटी

Connect News 24

driver dead body found hanging in roadways bus in shahjahanpur

इसी बस के अंदर मिला शव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में रोडवेज बस अड्डे पर खड़ी अनुबंधित बस के अंदर चालक का शव फंदे से लटका मिला। लोगों को मंगलवार सुबह इसकी हुई तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।   

अल्हागंज थाना क्षेत्र के गोरा निवासी अंकित कुमार रोडवेज की अनुबंधित बस का चालक था। सोमवार रात उसने अन्य बस चालकों के साथ खाना खाया था। उसके बाद वह बस के अंदर सोने चला गया। सुबह सफाई करने आए कर्मचारी को अंकित का शव बस के अंदर फंदे से लटका मिला। 

ये भी पढ़ें- बरेली में इस वजह से हुआ बवाल: साढ़े आठ मिनट का वीडियो आया सामने; अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

मामले की जानकारी रोडवेज के अफसरों को दी गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर से बंद दरवाजे को खोलने के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चालक की मौत से रोडवेज कर्मी हैरान हैं। 


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button