शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये में मिली छूट बहाल हो

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Mon, 27 Nov 2023 12:42 AM IST

Concession in rail fare given to senior citizens should be restored

वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक में शामिल पदा​धिकारी व अन्य। संस्था

शाहजहांपुर। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान की बैठक में बुजुर्गों से जुड़े कई मुद्दे उठाए गए। इस दौरान विभिन्न समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी चर्चा की गई।

बैठक में कोरोना काल से 18 महीने के स्थगित महंगाई राहत का भुगतान कराए जाने, रेल किराए में वरिष्ठ नागरिकों को छूट की बहाली तथा परिवहन निगम की बसों में भी छूट दिए जाने को लेकर मांग दोहराई गई। इसके साथ ही डेंगू से बचाव के लिए नगर निगम द्वारा छिड़काव कराने, जिला अस्पताल व बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाने, गन्ना शोध परिषद के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पूरी पेंशन देने की मांग हुई। प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महासचिव सत्यप्रकाश तिवारी, अतुल गुप्ता, राजेश मिश्रा, राजेश शुक्ला, हरप्रसाद पांडेय, सर्वेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button