शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आज खुलेंगे कुर्रियाकलां स्थित देवी मंदिर के कपाट, लगेगा मेला

Connect News 24

The doors of the Devi temple located at Kurriyakalan will open today, a fair will be held

कुर्रियाकलां ​स्थित देवी मंदिर में देवी की प्रतिमा। स्रोत : जागरूक पाठक

शाहजहांपुर। कांट के कुर्रियाकलां मंदिर में नवरात्र परायण होने के बाद मंगलवार सुबह चार बजे प्रसिद्ध ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कपाट खोलने से पूर्व मंदिर के पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से देवी का आवाहन कर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। श्रद्धालु देवी का दर्शन तीन दिन तक कर सकेंगे। 26 अक्तूबर की दोपहर दो बजे कपाट फिर से बंद हो जाएंगे।

मंदिर में दूरदराज से श्रद्धालु आकर मन्नत मांगते हैं। मन्नत पूरी होने पर कच्ची शक्कर (बूरा) और गोला का प्रसाद जिसे बकरा कहा जाता है वह देवी को चढ़ाते हैं। मंदिर परिसर में मेला भी लगता है। पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने बताया कि मान्यता के अनुसार यहां पर दस महाविद्याओं की साधना की गई थी।

मंदिर में भगवान शंकर की मुस्कराते हुए प्रतिमा भी विराजमान है। मंदिर के पहले पुजारी सतावन लाल एक राजा के यहां से मूर्ति को अभिमंत्रित पान खिलाकर हंसाकर लाए थे। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button