शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सात दिन से दौड़ रहा परिवार, पुलिस को केस दर्ज करने की फुर्सत नहीं

Connect News 24

The family has been on the run for seven days, the police have no time to register a case.

निगोही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहुंचे मृतक उदित के परिजन व ग्रामीण। स्त्रोत: परिजन

– निगोही थाना क्षेत्र के गांव अरेली में उदित प्रताप की मौत का मामला

– तहरीर में नाम बदलने का दबाव, रविवार को भी मामला दर्ज नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के गांव अरेली इस्माइलपुर निवासी उदित प्रताप सिंह की मौत के मामले में रविवार को नया मोड़ आ गया। मृतक के परिजन व ग्रामीणों ने थाने में केस दर्ज नहीं होने पर नाराजगी जताई। आरोप है कि पुलिस नाम बदलने का दबाव बना रही है। पीड़ित की ओर से दी गई नामजद तहरीर में देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

तीन सितंबर को उदित प्रताप बेटे रुद्र का जन्मदिन मनाने के बाद खेत की रखवाली करने गया था। अगले दिन शाहजहांपुर-पीलीभीत रेल लाइन पर गंभीर हालात में पड़ा मिला। रेलवे ट्रैक पर गश्त करने निकले कर्मचारियों ने परिजन को सूचना दी। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज परिजन ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई थी।

मृतक के परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस रेलवे ट्रैक पर गिरने से सिर में चोट लगने से मौत होने की आशंका व्यक्त करती रही। सात दिन बीतने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर रविवार को उदित के परिजन थाने पर पहुंच गए। मृतक के परिजन ने चेतावनी दी कि जब तक रिपोर्ट लिखी नहीं जाएगी, वह थाने से नहीं जाएंगे। मृतक के पिता अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर में पांच लाेगों को नामजद किया है, लेकिन पुलिस दो नाम बदलने का दबाव बना रही है।

अधिकारियाें के दफ्तर के चक्कर लगाते रहे पीड़ित

शनिवार को मृतक के पिता अरविंद सिंह अपनी फरियाद लेकर पुलिस कार्यालय आए थे। अरविंद ने बताया कि उन्हें पीआरओ ने एसपी सिटी के पास भेज दिया। जहां से सीओ सदर के दफ्तर में भेजा गया। सीओ के नहीं मिलने के चलते वह मायूस होकर लौट आए।

उदित की मौत के मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

– सुधीर जायसवाल, एसपी सिटी


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button