शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: 30 जुलाई को होगा रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास

Connect News 24

Foundation stone of railway overbridge will be laid on July 30

तिलहर विकास खंड सभागार में प्रधानों को संबोधित करती विधायक सलोना कुशवाहा। संवाद

तिलहर। रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास समारोह 30 जुलाई को चीनी मिल ग्राउंड पर होगा। इसकी तैयारियों को लेकर विधायक सलोना कुशवाहा ने विकास खंड सभागार में प्रधानों, बीडीसी सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

विधायक सलोना कुशवाहा ने बताया कि जनपद के मंत्रियों के अथक प्रयास से तिलहर में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। 30 जुलाई शाम चार बजे चीनी मिल ग्राउंड पर शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया है। इसमें वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। ब्लाॅक प्रमुख कविता यादव के पति और भाजपा नेता वरुण यादव ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से लोग जाम से जूझ रहे थे। सरकार ने जनता को यह तोहफा दिया है। कार्यक्रम के दौरान बीडीओ ब्रजेश कुमार मिश्र, ब्लाॅक प्रमुख कविता यादव, भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल की सविता वर्मा, चंद्रकांता त्रिवेदी, भाजपा के नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button