शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: सिलाई कारीगर के मकान का अगला हिस्सा गिरा

Connect News 24

The front part of the tailor's house collapsed

तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज में गिरा पड़ा निहाल का कच्चा मकान, पीड़ित परिजन

तिलहर। एक सिलाई कारीगर के कच्चे मकान का अगला हिस्सा रविवार को भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि गिरने से पहले ही घर के लोग वहां से हट गए। हादसे में घरेलू सामान दबकर नष्ट हो गया। यहां बता दें कि परिजन तीन साल से प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ के लिए चक्कर काट रहे हैं, जो अब तक स्वीकृत नहीं हो सका है।

मोहल्ला बहादुरगंज निवासी सिलाई कारीगर निहाल कच्चे मकान में परिवार को लेकर गुजरबसर कर रहे हैं। हाल ही में हुई बारिश में मिट्टी का मकान भी चूने लगा। शनिवार की शाम मकान के अगले हिस्से में निहाल और उसका परिवार बैठा हुआ था। अचानक छत से आवाज होने पर सभी लोग बाहर निकलकर भागे। इसी दौरान पूरी छत दीवार के साथ नीचे गिर पड़ी। घरेलू सामान मिट्टी के मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

निहाल ने बताया कि वह पिछले तीन साल से नगर पालिका से लेकर लेखपाल तक प्रधानमंत्री आवास के लिए चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक उसकी फाइल स्वीकृत नहीं हुई है। बताया कि अंदर एक कोठरी रह गई है वह भी किसी समय गिर सकती है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button