Shahjahanpur News: घर से नाराज होकर गई युवती एक माह बाद मिली
पुवायां। घर से नाराज होकर गई युवती एक माह बाद पुवायां में घूमते मिल गई। पुलिस ने युवती को परिजनों को सौंप दिया है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया था कि उनकी बालिग पुत्री दो जून को मामूली बात पर नाराज हो गई थी। इसके बाद वह कहीं चली गई। पुलिस ने छह जून को गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। सोमवार को राजीव चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों ने युवती को चौराहे के आसपास चक्कर काटते देख पूछताछ की तो उसने अपना नाम-पता बताया। इसके बाद युवती को थाने लाकर परिजनों को सूचना दी गई।
सूचना पाकर युवती का पिता और भाई थाने पहुंचे और युवती को घर ले गए। युवती ने पुलिस को बताया कि वह नाराज होने के बाद घर से पीलीभीत चली गई थी और इधर-उधर रहती रही। सोमवार को वह पुवायां आई थी। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि युवती किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रही है। उसे घर भेज दिया गया है।