Shahjahanpur News: श्री खाटू श्याम मंदिर के लिए जत्था पैदल रवाना

जलालाबाद के नरसिंह मंदिर पर पूजा के बाद खाटू श्याम को रवाना होते
जलालाबाद। भगवान परशुराम की जन्मभूमि जलालाबाद से श्याम भक्तों का जत्था राजस्थान के श्री खाटू श्याम मंदिर के लिए पैदल निशान यात्रा लेकर रवाना हुआ। जत्थे का नेतृत्व कांशीराम काॅलोनी निवासी विक्रम सिंह कर रहे हैं। जत्थे का पुष्पवर्षा कर रवाना किया गया।
इससे पहले श्याम मित्र मंडल कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा बारहपत्थर चौराहे पर स्थित भगवान नरसिंह मंदिर समेत कई अन्य मंदिरों पर पूजा अर्चना की गई। विक्रम ने बताया कि वह कलान, बदायूं व मथुरा व आगरा होते हुए राजस्थान पहुंचेंगे। वहां श्री खाटू श्याम के दरबार में निशान अर्पित कर अपनी मनोकामना के लिए प्रार्थना करेंगे। इस मौके पर संतोष सक्सेना, राहुल गुप्ता, श्याम प्रेमी, कमलेश श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, पीयूष गुप्ता, किशन गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद