शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: पुरानी रंजिश में लगाई घर में आग, दोनों पक्षों ने दी तहरीर

Connect News 24

House set on fire due to old enmity, both sides gave complaint

गांव मोहनपुर में सुदामा देवी के घर लगी आग

खुटार। गांव मोहनपुर निवासी हरद्वारीलाल की पत्नी सुदामा देवी ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े सात बजे गांव के कुछ लोगों ने उनके घर में रंजिशन आग लगा दी। 15 से अधिक लोगों के मौके पर होने के कारण वे लोग ज्यादा विरोध नहीं कर सके। महिला ने प्रधान पर भी आरोप लगाए हैं।

सुदामा देवी के अनुसार गांव के कुछ लोगों से उनकी रंजिश है। आरोपी लगातार धमकी देते रहते हैं। अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने 29 जून को भी पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे दूसरे पक्ष के लोगों के हौंसले बुलंद हो गए और 15 से अधिक आरोपियों ने बृहस्पतिवार रात उनके घर में आग लगा दी। प्रधान भी मौके पर मौजूद थे। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस और खुटार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित परिवार के साथ ही आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली।

उधर दूसरे पक्ष के रामवीर ने पुलिस को बताया कि गांव के तालाब किनारे ग्राम समाज की जमीन पर बांस की पौध लगी हुई है। बृहस्पतिवार को तीन लोग बांस काट रहे थे। मना करने पर गाली गलौज करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। वे जान बचाकर मौके से भाग निकले और प्रधान को घटना की जानकारी दी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button