शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: आखिरी बार सोनू से ही हुई थी रुचि की बात, दोनों के बीच हुई कहासुनी

Connect News 24

The last time there was a talk of interest with Sonu, there was an argument between the two

कांट में कुर्रिया कलां रोड पर बंद अस्पताल

शाहजहांपुर/कांट। एवन जनरल हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर की संचालिका रुचि सक्सेना की मौत से पहले अंतिम बार पार्टनर सोनू वर्मा से ही बात हुई थी। फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद ही रुचि का शव हॉस्पिटल में ही फंदे से लटका मिला था। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। हालांकि पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

हरदोई जिले के शाहबाद के गांव उधरनपुर निवासी मुलायम सक्सेना की पत्नी रुचि सक्सेना ने नर्सिंग का कोर्स करने के बाद सोनू वर्मा के साथ पार्टनरशिप में अस्पताल खोला था। बुधवार देर रात रुचि का अस्पताल के चैंबर में फंदे से शव लटका मिला। परिजनों ने सोनू और अस्पताल के दो कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत की बात सामने आई है। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह के अनुसार, रुचि की मौत रात 12 से एक बजे के बीच हुई है। इससे पहले उसकी सोनू वर्मा से फोन पर बात हुई थी।

पुलिस मान रही है कि दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रुचि ने फंदे से लटककर जान दे दी। रुचि के फोन न उठाने पर सोनू ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया। कॉल रिसीव न होने पर उसने अस्पताल स्टाफ को कॉल कर चैंबर खुलवाने का प्रयास करने को कहा था। चैंबर न खुलने पर सोनू अस्पताल पहुंचा और दरवाजा तोड़ दिया। कैंची से फंदा काटकर रुचि को नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल में ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सोनू बोला-तनाव के चलते नशे की गोली खाती थी रुचि

पूछताछ में सोनू ने पुलिस को बताया कि रुचि की शादी चार साल पहले हुई थी। वह अपने पति के पास नहीं रहती थी। इसी के चलते तनाव में रहती थी। नींद की गोलियां भी खाती थी। तनाव के कारण ही रुचि ने फंदे से लटककर जान दी है।

सोनू के जाने के बाद भी सीसीटीवी में दिखी थी रुचि

एवन अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस ने चेक किया है। इसमें रात करीब 11 के आसपास सोनू के जाने के बाद रुचि लॉबी में टहलती दिख रही है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को सोनू और रुचि दो एसी खरीदकर लाए थे। अस्पताल में कुछ देर रुकने के बाद सोनू चला गया। इसके बाद रुचि कुछ देर तक लॉबी में टहलती रही और फिर अपने चैंबर में चली गई। इसके बाद कर्मचारी दरवाजा खटखटाते नजर आ रहे हैं। कुछ देर बाद सोनू आता है और दरवाजा तोड़कर रुचि को उतारकर अस्पताल ले जाता दिख रहा है।

ससुराल में किया गया रुचि का अंतिम संस्कार

– रुचि का शुक्रवार को उसकी ससुराल में अंतिम संस्कार किया गया। बृहस्पतिवार देर शाम हरदोई स्थित मुलायम सक्सेना के आवास पर पोस्टमार्टम के बाद शव लाया गया। शुक्रवार सुबह परिजनों ने अंत्येष्टि कर दी।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को अस्पताल मिला बंद

कुर्रियाकलां रोड पर एवन अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने कांट के चिकित्सा अधिकारी डॉ. जफर को मौके पर भेजा। डॉ. जफर को अस्पताल बंद मिला। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल का संचालन बंद कराया जाएगा। फिर से अधिकारियों को जांच के लिए भेजा जाएगा।

– पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट या शरीर में अल्कोहल की पुष्टि नहीं हुई है। रुचि की मौत फंदे पर लटकने से हुई थी। आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जाएगी। – अमित चौरसिया, सीओ सदर

कांट में कुर्रिया कलां रोड पर बंद अस्पताल

कांट में कुर्रिया कलां रोड पर बंद अस्पताल


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button