शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: विधायक ने वंश के घर पहुंचकर परिजनों की दी सांत्वना

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Fri, 26 May 2023 12:57 AM IST

The MLA consoled the family after reaching Vansh's house

पुवायां में वंश के परिजनों को सांत्वना देने के दौरान इंस्पेक्टर से बात करते विधायक। संवाद

पुवायां। पुवायां के मोहल्ला हरदयाल कूंचा निवासी अनिल कुमार के बेटे वंश सोनी (12) की 24 मई को डंपर से कुचलकर मौत हो गई थी। वह पुवायां पब्लिक स्कूल का छात्र था। छात्र की मौत की जानकारी पाकर विधायक चेतराम बृहस्पतिवार को वंश के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। विधायक ने कहा कि दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ हैं और परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

विधायक चेतराम ने इंस्पेक्टर को बुलाकर कहा कि वंश की मौत की तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करें। कहा, एनएचएआई के लिए जमीन अधिग्रहीत की गई है। इसमें बाईपास भी शामिल है। डंपर बाईपास से ही निकाले जाएं। तेज गति से डंपर चलाने वाले चालकों पर कार्रवाई करें। उधर, पुवायां पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. राकेश मिश्रा और कई शिक्षकों ने भी वंश के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। प्रबंधक ने कहा कि वंश स्कूल का होनहार छात्र था। वंश के निधन से स्कूल के तमाम शिक्षक दुखी हैं।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button