शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शिक्षिकाओं से अभद्रता करने वाले ने मांगी माफी

Connect News 24

शाहजहांपुर। विद्यालय के भीतर घुसकर वीडियो बनाते हुए महिलाओं से अभद्रता करने के आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। इसके बाद गुरुजनों ने पुलिस को दी तहरीर वापस ले ली।

ब्लाॅक भावलखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी में एक अगस्त को एक युवक खुद को पत्रकार बताते हुए बिना अनुमति विद्यालय में घुसकर वीडियो बनाने लगा था। उसने शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता भी की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक देवेश वाजपेयी ने थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित कुमार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

बृहस्पतिवार को आरोपी युवक ने थाना प्रभारी निरीक्षक के सामने पेश होकर लिखित रूप से गलती स्वीकार करते हुए पूरे मामले में माफी मांग ली। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, जिला संयुक्त मंत्री विनय कुमार गुप्ता, देशराज, सचिन तिवारी, नाजिया, सल्तनत नावेद, रुबी मिश्रा, जेबा खान, सुनाक्षी सिंह, राजकुमारी आदि मौजूद रहीं। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button