Shahjahanpur News: डेढ़ माह से झेलते आ रहे बाढ़ का दर्द, नहीं मिला राहत का राशन
शाहजहांपुर। अब तक बाढ़ पीड़ितों की ओर से मुंह मोड़े रहा प्रशासन सोमवार को मुख्यमंत्री के आने के बाद सक्रिय हुआ। अब तक सिर्फ राहत कैंप में ही राशन सामग्री बांटी गई थी। बाढ़ पीड़ित किसी तरह भूखे-प्यासे रहकर गुजर कर रहे थे। डेढ़ हजार से ज्यादा परिवार अब भी राशन का इंतजार कर रहे हैं।
प्रशासन ने मिर्जापुर के 22 गांवों के 2190 परिवारों को बाढ़ पीड़ित मानते हुए उन्हें अब सूचीबद्ध किया है। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में केवल 421 लोगों को ही राहत सामग्री बांटी गई, जिनको सामग्री मिल गई, उनको तो कुछ दिनों के लिए राहत मिली है। बाढ़ क्षेत्र में अधिकतर लोगों का कहना है कि जब से बाढ़ आई है, उनको प्रशासन की तरफ से एक बार भी राहत सामग्री नहीं दी गई। वे लोग किसी तरह से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में राशन पाने वाले लोगों का कहना है कि अब तक उन्हें कोई मदद नहीं मिली थी।
डेढ़ महीने से परेशान, अब मिला राशन
मेरे परिवार में 14 लोग हैं। थोड़ी खेती है जिसमें मूंगफली, धान की फसल बो रखी थी, लेकिन बाढ़ में पूरी फसल तबाह हो गई है। अब तक प्रशासन की ओर से राहत सामग्री नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री के आने पर उनको राहत सामग्री मिली है। इससे कुछ दिन परिवार का गुजारा हो जाएगा।
– रमेश, भरतपुर
आगे भी मिलनी चाहिए राहत सामग्री
गांव के प्रधान ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में राहत सामग्री मिलेगी। सुबह से कार्यक्रम स्थल पर आ गया था। इससे पहले राहत सामग्री मिली भी नहीं थी। मुख्यमंत्री के आने पर राहत सामग्री मिलने से काफी खुशी है। मुख्यमंत्री ने हर 15 दिन में राहत सामग्री देने का वादा किया है, देखते हैं आगे क्या होता है।
– कुंवरपाल, भरतपुर
अब तक मुंह मोड़े रहा प्रशासन
परिवार में नौ सदस्य हैं, खेती नहीं है। मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। बाढ़ आने के बाद मजदूरी करने के लिए भी गांव से नहीं निकल पा रहे थे। पहली बार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में राहत सामग्री मिली है। इससे कुछ दिन परिवार में बच्चों का पेट भर जाएगा।
– मोधू, भरतपुर
राशन से मिलेगी राहत
घर में तीन सदस्य हैं। पति और बेटा बीमार हैं। परिवार का पेट पालना मुश्किल हो रहा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहली बार राहत सामग्री मिली है। मुख्यमंत्री को धन्यवाद कि उन्होंने गरीबों का ध्यान रखा। प्रशासन अगर पहले ध्यान देता तो इतनी परेशानी न उठानी पड़ती।
– किरन, भरतपुर
काफी दिन से हालात खराब चल रहे थे। परिवार के सदस्य किसी तरह से गुजारा कर रहे थे। मुख्यमंत्री के आने पर पहली बार राहत सामग्री मिली है। इससे कुछ दिन परिवार के लोगों भरपेट खाना खा सकेंगे। महीने भर से परिवार परेशान था।
नंदरानी, भरतपुर
हमें तो बुलाया तक नहीं गया
करीब डेढ़ माह से बाढ़ का प्रकोप है। अभी तक प्रशासन का कोई अधिकारी गांव नहीं आया। आस थी कि मुख्यमंत्री आ रहे हैं तो राहत सामग्री मिलेगी, लेकिन हम लोगों को कार्यक्रम में बुलाया भी नहीं गया।
– राजपाल
प्रशासनिक मदद सिर्फ दिखावा
मुख्यमंत्री राहत सामग्री बांटने आ रहे थे। यह खबर मिलने के बाद आस जगी थी कि खाने-पीने के लिए कुछ मिल जाएगा। इससे परिवार का कुछ दिन गुजारा चल जाएगा। अब तक एक बार भी राहत सामग्री नहीं मिली है। परिवार भुखमरी की कगार पर है।
– रामरहीस
परिवार परेशान, मदद को नहीं बढ़े हाथ
अब तक एक बार में प्रशासन की तरफ से मदद के रूप में राहत सामग्री नहीं मिली है। उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के आने पर राहत सामग्री मिलेगी। जिससे परिवार के लोगों को कुछ दिन के लिए राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
आकाश
राहत सामग्री बांटने में भी राजनीति
राहत सामग्री बांटने में भी राजनीति की जा रही है। लोगों के चेहरे देखकर राहत सामग्री दी जा रही है। अभी तक एक बार भी राहत सामग्री नहीं मिली है। मुख्यमंत्री के आने पर लगा था कि राहत सामग्री मिलेगी, लेकिन किसी ने हाल भी नहीं लिया।
उदयवीर
सूबे मुखिया के आने पर उम्मीद थी की बाढ़ में फंसे सभी परिवारों को मदद मिलेगी, लेकिन गिने-चुने लोगों को राहत सामग्री वितरित कर दी गई। पता नहीं प्रशासन के अधिकारियों के पास राहत सामग्री बांटने के क्या मापदंड हैं।
– रामलखन
जरूरतमंद लोगों को नहीं मिली राहत सामग्री
राहत सामग्री के बांटने के नाम पर खेल किया जा रहा है। जो लोग बाढ़ क्षेत्र में नहीं रहते हैं, उनको भी सामग्री बांटी जा रही है, जबकि जो जरूरतमंद लोग हैं उन तक राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा रही है।
गोपाल

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद

मिर्जापुर में बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते सीएम योगी। संवाद