शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले को भेजा गया जेल

Connect News 24

पुवायां। निकाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया था कि ग्राम बड़ागांव का मुजाहिद उससे तीन वर्ष से फोन पर बातें और चेट करता आ रहा था। इस दौरान आरोपी ने उसे निकाह का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। कुछ दिन पूर्व उसने मुजाहिद से निकाह करने को कहा तो उसने इन्कार कर दिया। आरोपी अब उसका फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है। आरोपी ने धमकी दी थी कि कहीं भी शिकायत की तो बदनाम कर देगा।

मुजाहिद का रिश्तेदार मोहम्मदी के गांव दिलावरपुर का शबाव और उसके पिता-मां भी उसको निकाह कराने का झांसा देते रहे। पीड़िता ने 13 जून को आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया था और कोर्ट में बयान कराए थे। 21 जून को आरोपी को पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपी को कोर्ट से जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button