शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शहर के पक्का तालाब की बदलेगी तस्वीर

Connect News 24

The picture of the city's pucca pond will change

मोहल्ला बाडूजई ​स्थित पक्का तालाब पर डाला गया कूड़ा। संवाद

शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला बाडूजई में स्थित पक्का तालाब समेत चार अन्य की तस्वीर बदलने वाली है। इनका अमृत सरोवर योजना के तहत नगर निगम जीर्णोद्धार करवाएगा। वर्तमान में इन तालाबों की स्थिति काफी दयनीय है। कहीं पर लोगों ने कब्जा कर रखा है तो किसी को कूड़े का डलावघर बना दिया गया है।

पक्का तालाब के अलावा अजीजगंज का एक और चिनौर के दो तालाब भी योजना में शामिल है जहां पर तालाब को बनाने के साथ ही टहलने के लिए ट्रैक भी बनाया जाएगा। बैठने के लिए सीटें भी डाली जाएंगी। पौधरोपण होगा। इन तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए शासन की ओर से धनराशि भी स्वीकृत कर दी गई है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता आशीष त्रिवेणी के अनुसार पक्का तालाब के लिए दो करोड़ 15 लाख, अजीजगंज स्थित तालाब के लिए 74 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। चिनौर में स्थित एक तालाब के लिए जहां 1.14 करोड़ रुपये तो दूसरे के लिए 94 लाख रुपये मिले हैं।

तालाबों की यह है स्थिति : बाडूजई स्थित पक्का तालाब को पूरी तरह से पाट दिया गया है। कुछ हिस्से में लोगाें ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं तो किसी ने बाउंड्रीवॉल खिंचवा ली है। नगर निगम ने डलावघर भी बना रखा है जहां पर आसपास के मोहल्लों से ठेली वाले कूड़ा लाकर डालते हैं। इससे तालाब की जमीन पर कूड़ा ही कूड़ा नजर आता है। अजीजगंज स्थित तालाब पर भी लोगों ने कब्जा कर रखा है। लोगों ने पक्के निर्माण भी करवा लिए थे, जिसको एक बार हटवाया भी गया, लेकिन फिर से अतिक्रमण हो गया। चिनौर स्थित तालाबों पर कोई झांकने तक नहीं जाता। जबकि, यह तालाब पुवायां विधायक के कैंप कार्यालय के करीब ही स्थित हैं।


अमृत योजना के अंतर्गत चार तालाबों का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण करवाया जाएगा। इसके लिए धनराशि भी स्वीकृत हो चुकी है। जल्द ही तालाबों को कब्जा मुक्त किया जाएगा जिससे क्षेत्रवासियों को समय बिताने के लिए एक सुंदर स्थान मिल सके।

– आशीष त्रिवेदी, अधिशासी अभियंता (निर्माण), नगर निगम शाहजहांपुर।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button