Shahjahanpur News: ‘जानेमन’ के माध्यम से मंच पर जीवंत होगी किन्नरों की व्यथा-कथा

शाहजहांपुर के गांधी भवन परिसर में पूर्वाभ्यास करते मंथन आर्ट्स सोसायटी के कलाकार
– मंथन आर्ट्स सोसायटी के कलाकार पूर्वाभ्यास में जुटे
– नाटक में 20 कलाकार निभाएंगे किन्नर का किरदार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मंथन आर्ट्स सोसायटी के लगभग 20 कलाकार इन दिनों गांधी भवन परिसर में किन्नरों के जीवन पर आधारित मछिंद्र मोरे द्वारा लिखित नाटक ‘जानेमन’ के मंचन को लेकर जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि कलाकार इस संबंध में किन्नर से ही प्रशिक्षण ले रहे हैं।
नाटक का निर्देशन भारतेंदु नाट्य अकादमी लखनऊ से प्रशिक्षित अमित कुमार वर्मा कर रहे हैं तथा निर्दे॔शन बीएनए पासआउट शिवा सक्सेना कर रहे हैं। नाटक में शिवा सक्सेना नज्जो नायक की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। नज्जो की बहन पन्ना का किरदार मोहित वाजपेयी करेंगे।
इनके अलावा मोहित कनौजिया, शिवाय कश्यप, यश देव शर्मा, पारस दीक्षित, अंकित अवस्थी, सुमित सक्सेना, बासु, शंकर लाल, राघवेंद्र सिंह, सोनू सक्सेना, ऐश्वर्य कृष्ण मिश्र, सूरज कुमार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। नाटक का संगीत निर्देशन सुखवंत सिंह ने तैयार किया है।
फोटो – 26
गांधी भवन में होगा नाटक का मंचन
शिवा सक्सेना ने बताया कि नाटक का मंचन सितंबर में गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब भी समाज में किन्नरों की दशा में कोई खास सुधार नहीं आया है। इन्हें अभी भी तिरस्कृत दृष्टि से देखा जाता है। इसलिए जानेमन नाटक के माध्यम से उनको सम्मान दिलाने का बीड़ा उठाया गया है।
–
कलाकारों की बात
फाेटो – 27
नाटक जानेमन में गुलाबों का किरदार निभाने को दिया गया है। अपने रंगमंच के अनुभव में प्रथम बार एक किन्नर का किरदार करने का मौका मिला है। नाटक में काम करके मजा आ रहा है।
– पारस दीक्षित
फोटो – 28
करीब 25 वर्ष से रंगमंच के क्षेत्र से जुड़ा हूं। मैंने हमेशा मंच परे काम किया है। नाटक जानेमन में शकीला के किरदार के लिए चुना गया है। शकीला और रेखा की हमेशा ठनी रहती है।
– सोनू सक्सेना
–
फोटो – 29
स्वर्गीय मछिंद्र मोरे द्वारा लिखित जानेमन नाटक में किन्नरों के जीवन के आरंभ से लेकर अंत, सुख दुःख सबकुछ जीवंत दिखाया गया है। किन्नरों के प्रति गलत भावना तोड़ने का प्रयास रहेगा।
– अमित कुमार वर्मा
–
फोटो – 30
ऐसा किरदार निभा रहा हूं जो बसंत से बसंती बना है। उम्र लगभग 23 वर्ष है। रंगमंच के क्षेत्र में यह मेरा दूसरा नाटक है। संस्था के कलाकार साथियों का बहुत सहयोग मिल रहा है।
– शिवाय कश्यप