Pilibhit News: गन्ना विकास राज्यमंत्री ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 25 Jul 2023 12:48 AM IST

कांवडियो का स्वागत करते राज्यमंत्री संजय सिह गंगवार । संवाद
पीलीभीत। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने हरिद्वार एवं कछला घाट से गंगाजल लेकर यहां पहुंचे कांवड़ियों का मंडी समिति परिसर में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। वृद्ध कांवड़ियों के चरण धोकर उनका आशीर्वाद लिया। कावड़ यात्रियों में 101 वर्षीय शिवभक्त ग्राम बनोसा निवासी रामलाल गंगवार और सरदार परमजीत सिंह पम्मी शामिल थे। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष पूरनलाल गंगवार, मनोज पटेल, संतोक सिंह संधु, रवि, कमल, लवी जौहरी, अनूप सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद