Shahjahanpur News: अंकपत्र में अंकित प्राप्तांक 908, मेरिट सूची में दिखाया एक नंबर कम
शाहजहांपुर। महमंद जलालनगर निवासी डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि उनकी पत्नी अनीता डॉ. अनीता मिश्रा ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी बेटी शक्ति धारणी पांडेय ने सन 2018-19 में कला वर्ग की परीक्षा में पूर्णांक 1200 में से 908 प्राप्तांक पाए थे।
इसके बाद उप कुलसचिव जनसूचना की ओर से पत्र जारी कर बताया गया कि शक्ति धारणी के प्राप्तांक 907 आए हैं और उसे मेरिट सूची में चौथे स्थान पर रखा गया है। डॉ. मनोज ने बताया कि उनकी बेटी के अंकपत्र में भी प्राप्तांक 908 ही अंकित हैं। ऐसे में एक नंबर कम करके दिखाना गंभीर और गलत प्रणाली का सिद्ध करता है। उन्होंने इस मामले को न्यायालय में ले जाने की चेतावनी दी है। संवाद