Shahjahanpur News: वेटलिफ्टिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जीता गोल्ड मेडल

शाहजहांपुर के संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करते प्
शाहजहांपुर। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा 12बी के छात्र सुधांशु यादव ने सिकारपुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में क्षेत्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है। अब वह विद्यालय की ओर से अखिल भारतीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
गोल्ड मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सुधांशु को प्रधानाचार्य बसंत त्रिवेदी ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया आचार्यों ने प्रांतीय अखिल भारतीय स्तर पर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। वहीं, संकुल स्तरीय साहित्यिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित हो गए। जिसमें प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। संवाद