Shahjahanpur News: तिरंगा यात्रा में दिखा बच्चों में देशभक्ति का जज्बा

शाहजहांपुर में तिरंगा रैली निकालते वीडीएफ कांवेंट स्कूल के बच्चे
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में कोतवाली से लेकर चारखंभा तक बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बच्चों के अंदर देशभक्ति का जज्बा दिखाई दिया। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने कार्यक्रम भी पेश किए।
सोमवार को कोतवाली से शुरू हुई तिरंगा यात्रा में डीएम समेत कई अधिकारियों ने हाथों में झंडा ले रखा था। स्कूल के बच्चे भारत माता की जय के नारे लगाते चल रहे थे। कार्यक्रम के तहत दौड़ भी कराई गई। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को डीएम ने पुरस्कृत किया। एनसीसी और स्काउट गाइड कैडेट्स ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
डीएम ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रमों से ही देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने नगरवासियों से कहा कि सरकार ने झंडा एक्ट में परिवर्तन कर दिया है। अब आप अपने घरों की छतों पर भी झंडा लहरा सकते हैं। डीएम ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में अपना अधिकतम योगदान देना चाहिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, एडीएम सदर सौरभ कुमार सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, सचिन बाथम, राजीव खन्ना आदि मौजूद रहे।
वीडीएफ कांवेंट स्कूल के बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली स्कूल से प्रारंभ होकर आवास विकास होते हुए विद्यालय पहुंचीं। आकांक्षा हाईस्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना से गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी।
मिर्जापुर। ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी के नेतृत्व में पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रांगण से शुरू हुई तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा और ब्लॉक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का समापन शिवमंगल सिंह डिग्री कॉलेज में हुआ। पूर्व जिला पंचायत सदस्य आयुष प्रताप सिंह विभु, प्रधान कौशलेंद्र सिंह, मोहित, अनिल, दुर्गेश कुमार, पुष्पेंद्र भदौरिया, सुमित, राजन पांडेय, अभिषेक पांडे, कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। संगठन के सहसंयोजक राजन द्विवेदी के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा को काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान से विधायक हरिप्रकाश वर्मा व एसडीएम रविंद्र कुमार और सीओ अजय राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा नगर के विभिन्न रास्तों से होती हुई फिर से उसी मैदान पर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस मौके पर तहसीलदार पैगाम हैदर, थाना प्रभारी प्रवीण सोलंकी, परिषद के नगर विस्तारक निखिल, जिला संयोजक संजय गुप्ता, जिला एसएफडी प्रमुख अमन द्विवेदी के अलावा मोनू शुक्ला, दक्ष, वरुण, दिव्या, नैतिक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जैतीपुर। सोमवार को तिरंगा यात्रा गढ़िया रंगीन की बुधवार वाली बाजार से निकाली गई। क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा बाजार से अमरेड़ी, पहाड़पुर होती हुई डभौरा पहुंची जहां रुद्रपुर निवासी शरद यादव ने जलपान कराया। इसके बाद यात्रा वापस गढ़ियारंगीन पहुंचकर समाप्त हुई। संयोजक सुमित कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, आकाश मानव, सत्यवीर यादव, हरगोविंद, पुष्पेंद्र गुर्जर, संजीव गुप्ता, अनमोल सैनी आदि शामिल रहे।
तिलहर में सांसदों ने निकाली तिरंगा यात्रा
तिलहर। नगर में भाजपा सांसद अरुण सागर, मिथिलेश कुमार और एमएलसी सुधीर गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाली। नगर पालिका से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। शहीद कुटी पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। विकास खंड कार्यालय सभागार में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, विधायक सलोना कुशवाहा, राजीव कश्यप, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव राठौर, वरिष्ठ नेता सुशील बाबू गुप्ता, वरुण यादव, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं को बांटे तिरंगे
जलालाबाद। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष करुणा शंकर वाजपेयी और महासचिव संदीप कुमार मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया गया। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों की विभिन्न टोलियों ने नगर के मोहल्लों में भ्रमण कर घरों में तिरंगे का वितरण किया गया।
परौर पुलिस ने की हर घर तिरंगा लगाने की अपील
परौर। थाना प्रभारी सुंदरलाल की अगुवाई में पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। लोगों को अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। उप निरीक्षक जितेंद्र प्रताप, बलराज सिंह, ओमप्रकाश, भावना शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद

शाहजहांपुर में तिरंगा रैली निकालते वीडीएफ कांवेंट स्कूल के बच्चे

शाहजहांपुर में तिरंगा रैली निकालते वीडीएफ कांवेंट स्कूल के बच्चे

शाहजहांपुर में तिरंगा रैली निकालते वीडीएफ कांवेंट स्कूल के बच्चे

शाहजहांपुर में तिरंगा रैली निकालते वीडीएफ कांवेंट स्कूल के बच्चे