शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: काम ने पकड़ी रफ्तार पर पूरा होने के लिए अभी करना होगा इंतजार

Connect News 24

Will have to wait for the work to be completed at the pace

शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर लक्ष्मीपुर के पास पत्थर, मिट्टी की लेबलिंग कर ही मशीन। संवाद

पुवायां। लखनऊ-पलिया हाईवे पर पुवायां से खुटार के बीच निर्माण कार्य अब रफ्तार पकड़ने लगा है। हालांकि निर्माण पूरा होने में अभी कम से कम दो महीने का समय और लगेगा। इधर, पुराना रोड खोद दिए जाने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

लखनऊ से हरदोई होते हुए शाहजहांपुर तक नेशनल हाईवे फोरलेन बन चुका है। अब शाहजहांपुर से पलिया तक चौड़ीकरण होना है। शाहजहांपुर से पलिया तक हाईवे फोरलेन नहीं बनेगा। केवल दस मीटर चौड़ा होगा। पहले चरण में पैना बाईपास से खुटार तक हाईवे का चौड़ीकरण होगा। पुवायां और खुटार में बाईपास बनेगा। खुटार में चार किमी लंबे बाईपास के लिए सात गांवों के 427 किसानों की 19.24 हेक्टेयर जमीन ली गई है।

पुवायां में आठ किमी लंबे बाईपास के लिए नौ गांवों के करीब छह सौ किसानों की 31.5 हेक्टेयर भूमि ली गई है। कुछ किसानों को अभी मुआवजा दिया जाना बाकी है। पुवायां-खुटार के बीच गांव टाह मोड़ से रामपुर के एलएसची स्कूल तक नया रोड बना दिया गया है। गांव रौतापुर मोड़ से खुटार की ओर सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इसके अलावा गांव लक्ष्मीपुर के पास पुराने रोड को उखाड़ा जा रहा है। काम में तेजी आने से अब उम्मीद की जा रही है कि दो महीने में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

धूल, कीचड़ से वाहन चालक परेशान

हाईवे निर्माण के लिए पुराने रोड को खोद कर पत्थर, मौरंग, सीमेंट मिक्स कर डाली जा रही है। सीमेंट सूखने पर इस कदर धूल उड़ती है कि बाइक सवारों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। पानी छिड़कने से कीचड़ हो जाती है। इससे भी वाहन चालकों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।

भैंसी पुल और रूजहा के पास बन रहीं पुलिया

हाईवे पर भैंसी नदी पर पुल बनाने का भी काम चल रहा है। यहां निचले हिस्से का फाउंडेशन तैयार हो चुका है। इसके अलावा गांव गुटैया और रूजहा के पास दो पुलियां भी तोड़कर नई बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। कई अन्य पुलिया भी तोड़कर हाईवे के मानक के तहत बनाई जानी हैं।

बाईपास के लिए अधिग्रहीत जमीन में फंसा मुआवजे का पेच

हाईवे का बाईपास बनाने के लिए खुटार क्षेत्र के तमाम किसानों की जमीन अधिग्रहीत की गई है, लेकिन कई किसान अब भी मुआवजे से वंचित हैं। जिन किसानों को मुआवजा नहीं मिला है, वे अपने खेतों में एनएचएआई को काम नहीं करने दे रहे हैं। इसे लेकर कई बार बवाल भी हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुआवजा मिलने में देरी हुई तो बाईपास के निर्माण भी देरी होने की आशंका है।

शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर लक्ष्मीपुर के पास पत्थर, मिट्टी की लेबलिंग कर ही मशीन। संवाद

शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर लक्ष्मीपुर के पास पत्थर, मिट्टी की लेबलिंग कर ही मशीन। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button