शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बृज विहार कॉलोनी में घर से चोरी का खुलासा

Connect News 24

Theft revealed in Brij Vihar Colony house

पुलिस की गिरफ्त में चोरी की आरोपी महिला व अन्य आरोपी। स्त्रोत-पुलिस संगठन

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी निवासी दीपिका सक्सेना के बंद घर से चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे जेवर, नकदी और मोबाइल बरामद किए हैं। महिला का पति और भाई फरार हैं। दोनों किराये पर कमरा लेकर रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देते थे।

नौ अक्तूबर की रात कृषि विभाग से सेवानिवृत्त सीताराम सक्सेना के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और नकदी को उड़ा लिए थे। सीताराम उस वक्त बिहार गए थे। उनकी पुत्रवधू अस्पताल में बेटी को भर्ती कराने गई थी। सुबह लौटने पर मकान के ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा था।

इंस्पेक्टर केबी सिंह ने मौका-मुआयना किया था। मामले में दस अक्तूबर को दीपिका की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। उसके जरिये सुराग मिलने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आदिल उर्फ लाला निवासी दिलाजाक व रेशमा निवासी निसरजई थाना सदर बाजार को हयातपुरा से गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी का पेडिंल, 4500 रुपये, मोबाइल, टूटी सोने की चेन, एक जोड़ी झुमका आदि बरामद किया।

रेशमा का पति अनिल और भाई नौशाद फरार : चोरी की घटना में पुलिस ने रेशमा और उसका साथी आदिल को गिरफ्तार कर लिया। रेशमा का पति अनिल गुप्ता व भाई नौशाद फरार हो गया। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। आदिल थाना सदर बाजार से गैंगस्टर का आरोपी है।

किराये पर कमरा लेकर करते हैं चोरियां : आरोपी रेशमा और अनिल ने प्रेम विवाह किया था। इसके चलते परिवार से उनकी अनबन है। दोनों शहर के अलग-अलग मोहल्लों में किराये पर कमरा लेकर चोरियां करते थे। रेशमा का भाई नौशाद और आदिल भी उनकी मदद करता था। पुलिस के अनुसार, यह गैंग जिस इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देता था। उसके एक-दो किलोमीटर के दायरे में किराये पर कमरा लेता था। यहां चोरी से पहले दंपती ने हयातपुरा में कमरा किराये पर लिया और फिर आसपास के इलाके में रेकी की। दीपिका के बारे में जानकारी जुटाई थी कि वह इस समय घर में अकेली रह रही है। उसके बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम देकर अगले दिन कमरा खाली कर सिंजई में रहने लगे थे। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अनिल दो माह पहले ही लखीमपुर खीरी से डकैती के मामले में जेल से रिहा हुआ था।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button