शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: हरिकिशनपुर में झाले के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Thu, 19 Oct 2023 12:55 AM IST

Theft of lakhs by breaking locks of lock in Harikishanpur

निगोही थाने में चोरी की तहरीर देने आए बलवीर सिंह। स्त्रोत-जागरुक पाठक

शाहजहांपुर। निगोही थाना क्षेत्र के हरिकिशनपुर निवासी सरदार बलवीर सिंह के झाले के ताले तोड़कर चोर मंगलवार रात लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

बलवीर सिंह रात में खाना खाने के बाद परिवार के साथ सो गए थे। इस बीच उनके झाले के अंदर चोर घुस आए। ताले तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश कर लिया और कमरे में अलमारी में रखे एक लाख 60 हजार रुपये नकद और साढ़े चार तोला सोने के जेवर चोरी कर लिए। सुबह जागने पर परिजन को जानकारी हुई। बलवीर ने डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने मौका-मुआयना कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button