शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: जसवंतनगर के बकरों की खूब मांग, 30 हजार का बिका बकरा

Connect News 24

There is a lot of demand for the goats of Jaswantnagar, a goat sold for 30 thousand

शाहजहांपुर में बकरीद के लिए बकरों का बाजार सज गया है।

शाहजहांपुर। बकरीद 29 जून को मनाई जाएगी। त्योहार पर कुर्बानी के लिए बकरों की मांग शुरू हो गई है। शहर से लेकर देहात तक लोग भारी-भरकम बकरों को तलाश रहे हैं। नगर से सटे काजीपुर गांव में जसवंतनगर (कन्नौज) का भारी-भरकम बकरा 30 हजार रुपये का बिका है। इसे लखीमपुर का व्यापारी खरीदकर ले गया है।

लॉकडाउन के बाद आर्थिक रूप से कमजोर होने के बाद काजीपुर के बाशिंदों ने आय को दोगुना करने का नया तरीका निकाला। बकरीद पर बकरों की मांग और ऊंची कीमत को देखकर कन्नौज के जसवंतनगर की बाजार से बड़े कान वाले बकरों को लाकर पालने लगे। पूरे साल खातिरदारी कर उनका पालन किया। बकरीद के त्योहार पर वही बकरे उन्हें मालामाल कर रहे हैं। त्योहार पर बड़े कान वाले बकरे ऊंचे दामों पर बिक रहे हैं। गांव के किसान बब्बन अली ने अपने बकरे को 30 हजार रुपये में बेचा है। भारी-भरकम बकरे को लखीमपुर का व्यापारी खरीदकर ले गया है। इसी तरह आसिफ अली, लईक, रहीम, फैयाज आदि ने भी ऊंचे दामों पर बकरों की बिक्री की है।

शहर में सज गया बकराें का बाजार

नगर क्षेत्र में लाल इमली चौराहा, जलालनगर बजरिया, मंडी, बहादुरगंज तिकुनिया, चारखंभा समेत कई स्थानों पर कुर्बानी के लिए बकरों का बाजार सज गया। स्थानीय लोगों के अलावा पड़ोसी जिले लखीमपुर, पीलीभीत, हरदोई और फर्रुखाबाद तक से व्यापारी बकरों की खरीद करने के लिए आते हैं। वहीं ग्रामीण इलाकों में नखासों में भी खूब बकरे बिक रहे हैं।

यह है ईद की नमाज का समय

-ईदगाह बड़ा खुत्बा 7:30 बजे

-ईदगाह छोटा खुत्बा 8:00 बजे

ईदगाह गदियाना 7:30 बजे

जामा मस्जिद 7:30 बजे


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button