Pilibhit News: बारिश बिगाड़ रही सेहत, दोगुनी हुई पेट के रोगियों की संख्या

जिला अस्पताल में डाक्टर कक्ष के बाहर लाइन में खड़े मरीज। संवाद
पीलीभीत। मौसम में बदलाव बीमारियां लेकर आया है। बढ़ते तापमान के हो रही बारिश लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बड़ी संख्या में लोग पेट संबंधी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। जिला अस्पताल में पेट के रोगियों की संख्या दोगुनी हो गई है। चिकित्सकों की ओर से इलाज के साथ ही बीमारियों से बचाव के तरीके मरीजों को बताए जा रहे हैं।
सोमवार को पूरे दिन लोगों को उमस सताती रही। मंगलवार सुबह 15 मिनट बारिश हुई। मंगलवार को पेट संबंधी बीमारियों का इलाज करने वाले चिकित्सक के पास सबसे ज्यादा मरीज पहुंचे। सोमवार को जितने मरीज पेट संबंधी समस्या की शिकायत लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे थे, उससे दोगुने मरीज मंगलवार दोपहर दो बजे से पहले ही ओपीडी में आ चुके थे।
चिकित्सकों की ओर से मरीजों को दवाओं के साथ-साथ सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। डॉक्टरों ने बताया कि तापमान में अचानक बदलाव होने से पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ी हैं। इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि कुछ सावधानियां बरतकर मौसम की मार से सेहत को बचाया जा सकता है।
00
आसे करें बचाव
– ठंडक महसूस होने पर तुरंत गर्म कपड़े न पहनें।
– बारिश में प्यास कम लगती, लेकिन पानी खूब पीएं।
– जरूरी न हो तो बारिश में भीगने से खुद को बचाएं।
– बारिश के दौरान उबालकर पानी का सेवन करें।
– हल्का खाना खाएं, रखा या खुला भोजन न करें।
00
मरीजों में दिख रहीं ये समस्याएं
– पेट में दर्द।
– दस्त आना।
– खट्टी डकारें आना।
– जी मिचलाना।
00
वर्जन
अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को पेट की समस्या से ग्रसित 100 मरीज आए थे , लेकिन मंगलवार को यह संख्या बढ़कर दो सौ हो गई। मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गईं। उन्हें सावधानी बरतने की भी सलाह दी गई। बचाव न रखने पर लोग डायरिया के शिकार हो सकते हैं। – डॉ आरएस यादव, फिजिशियन, जिला अस्पताल
00
पेट संबंधी बीमारी होने पर डायरिया की आशंका बढ़ जाती है। डॉक्टरों से कहा गया है कि यदि किसी भी मरीज की हालत गंभीर महसूस हो तो उसे फौरन भर्ती कर इलाज करें। – डॉ. संजीव सक्सेना, कार्यवाहक प्राचार्य मेडिकल कॉलेज