शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट

Connect News 24

पुवायां। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। गांव भटिउरिया बुजुर्ग का एक युवक पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। युवक उसे शादी का झांसा देकर लगातार एक वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाता रहा। उन्होंने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह इन्कार करने लगा और कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। संवाद


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button