Bareilly: भोजीपुरा थाने के दरोगा पर गिरी गाज, SSP प्रभाकर चौधरी ने किया निलंबित; यह है मामला

एसएसपी प्रभाकर चौधरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और अपने क्षेत्र में अपराध रोकने में नाकाम पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का खुलासा न कर पाने और गोकशी रोकने में विफल हल्का दरोगा प्रमोद कुमार सिसौदिया को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर दिया है।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के हल्का नंबर दो में गोकशी की घटनाओं को रोकने में पुलिस विफल हो गई थी। पिछले सप्ताह संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे, लेकिन पुलिस मांस तस्करों को नहीं पकड़ सकी। 14 जून की रात महिमा पट्टी गांव के शिशुपाल सिंह के घर से नकदी समेत 10 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोर ले गए।
चठिया जगन्नाथ के होशियार खां के घर से दो लाख रुपये व तीन लाख के आभूषण चोरी हुए थे। बताते हैं कि कई चोरियां तो पुलिस ने दर्ज ही नहीं कीं। लगातार लापरवाही और शिकायतों पर हल्का दरोगा प्रमोद कुमार सिसौदिया को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।



