शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: बेटे का मुंडन कराने गईं एएनएम का घर चोरों ने खंगाला

Connect News 24

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर

Updated Sat, 18 Nov 2023 01:04 AM IST

Thieves searched the house of ANM who went to get her son shaved

शाहजहांपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत-वीडियो ग्रेब

शाहजहांपुर। हरदोई बाईपास के पास निवासी एएनएम आशा भारती के बंद मकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने ताला तोड़कर नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का माल चोरी कर लिया। आशा ने दूसरे किरायेदार पर चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र के गांव नौसिया निवासी रामजीत की पत्नी आशा भारती एएनएम हैं। दंपती हरदोई बाईपास पर किराये के मकान पर रहता है। नौ नवंबर को दंपती अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने के लिए पैतृक गांव गए थे। 13 नवंबर को बेटा शिवम कमरे में आया तो सब ठीक मिला था। बृहस्पतिवार को दंपती घर लौटा तो मुख्य गेट का ताला टूटा पड़ा मिला। छत पर कमरे में गए तो वहां सामान बिखरा पड़ा था। बेड में रखी एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नथ, करधनी, चांदी की बिछुआ समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का जेवर, 25 हजार कीमत का टैबलेट और दस हजार रुपये गायब थे। एएनएम आशा भारती के पति रामजीत ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीओ सिटी बीएस वीर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

पड़ोसी के पास रहती थी चाबी

रामजीत के पास में एक अन्य किरायेदार भी रहते थे। दंपती के मुंडन कराने जाने के अगले दिन ही दूसरे किरायेदार ने मकान खाली कर दिया। रामजीत ने पुलिस को तहरीर देकर किरायेदार पर शक जाहिर करते हुए बताया कि उनके मकान की एक चाबी उसके पास भी रहती थी।


Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button