शाहजहाँपुर

Shahjahanpur News: नहीं मिल रही खाद, कालाबाजारी का आरोप

Connect News 24

Fertilizer not available, allegations of black marketing

मिर्ज़ापुर सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।संवाद

मिर्जापुर। ब्लॉक की आठ साधन सहकारी समितियों में रबी फसलों की बुआई के लिए लगभग 24 हजार कट्टे डीएपी और एनपीके उर्वरक की आपूर्ति की जा चुकी है। फिर भी किसानों को अपनी जोत के मुताबिक डीएपी नहीं मिल पा रही है। बाजार में भी डीएपी नहीं मिलने से किसानों के सामने गेहूं की बुआई का गंभीर संकट है। किसान दबी जुबान खाद की कालाबाजारी का आरोप लगा रहे हैं।

मिर्जापुर ब्लॉक में न्याय पंचायत मिर्जापुर, जरियनपुर, बानगांव, अतरीं निजामपुर, चौंरा बगरखेत, दहेलिया, इकरीखेड़ा और पृथ्वीपुर ढाई में साधन सहकारी समिति की गोदाम हैं। बानगांव समिति के सचिव रामप्रकाश ने बताया कि उनकी समिति में रबी फसल की बुआई के लिए अब तक पांच ट्रक डीएपी और तीन ट्रक एनपीके लगभग 3080 कट्टा खाद का वितरण हो चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य समितियों में भी लगभग यही डीएपी की आपूर्ति है। फिर भी खाद के लिए मारामारी मची हुई है। उन्होंने बताया कि कुछ दबंग किसान दबाव बनाकर छोटे किसानों के हिस्से की भी डीएपी ले जाते हैं। सचिवों को पुलिस की मदद से खाद वितरण करना पड़ रहा है। कुछ किसानों ने बताया कि कोलाघाट पुल से लोडेड वाहनों का संचालन बंद है। मिर्जापुर ब्लॉक की समितियों में डीएपी की आपूर्ति फर्रुखाबाद जिले की तहसील अमृतपुर, राजेपुर होकर हो रही है।

मिर्ज़ापुर सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।संवाद

मिर्ज़ापुर सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।संवाद

मिर्ज़ापुर सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।संवाद

मिर्ज़ापुर सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।संवाद

मिर्ज़ापुर सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।संवाद

मिर्ज़ापुर सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।संवाद

मिर्ज़ापुर सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।संवाद

मिर्ज़ापुर सहकारी समिति में डीएपी लेने के लिए लगी किसानों की लाइन।संवाद

Connect News 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button